हिमाचल 12वीं बोर्ड रिजल्ट: टॉपर्स की सूची जारी, छात्राओं का दबदबा कायम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इस साल कुल परीक्षा परिणाम 92.02 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 7 प्रतिशत अधिक बताया गया है।
बोर्ड के अनुसार, इस बार 81,109 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल हुए हैं। करीब तीन हजार विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।
साइंस स्ट्रीम में बेटियों का दबदबा
साइंस स्ट्रीम में इस बार कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
कांगड़ा की साइला कश्यप ने पहला स्थान हासिल किया है। वह छतड़ी स्थित द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस की छात्रा हैं।
दूसरे स्थान पर ऊना की संचिता धीमान रहीं, जो गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह अंब की छात्रा हैं।
तीसरे स्थान पर हमीरपुर की छात्रा और एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल संतोषगढ़ की वैशाली ठाकुर शामिल हैं।
सोलन की तमन्ना शर्मा और छात्र नितिन कुमार ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष रैंक में जगह बनाई है।
कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर
कॉमर्स संकाय में ऊना जिले की यशस्वनी चौहान ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वह एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट की छात्रा हैं।
उसी स्कूल की कृषिका भी 98.2 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं।
कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा के एक छात्र ने 491 अंक प्राप्त कर टॉप रैंक साझा की।
दूसरे स्थान पर कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोटा बगवां की अंजलि और मुस्कान रहीं, जिन्होंने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।
आर्ट्स स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन
आर्ट्स स्ट्रीम में कांगड़ा के पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना के अंशित कुमार ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।
दूसरे स्थान पर सिरमौर जिले की आरूषी रहीं, जो गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगेर धरयार की छात्रा हैं। उन्होंने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
तीसरे स्थान पर कांगड़ा की शाम्या बड़जात्या रहीं, जिन्होंने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।
बिलासपुर की गौरी शर्मा ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.