हिमाचल: चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, बस पलटी; कई घायल

हिमाचल प्रदेश के नूरपुर क्षेत्र में रविवार को एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना न्याजपुर के पास उस समय हुई, जब बस चंबा से ऊना जा रही थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रास्ते में अचानक बस चालक की तबीयत बिगड़ गई और उसे हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बताया गया है कि चालक बेहोशी की हालत में खिड़की से बाहर जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। यात्रियों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया गया।
हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक रणवीर सिंह निक्का भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज नूरपुर अस्पताल में जारी है।
फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.