चंबा में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों की इनोवा गाड़ी खाई में गिरी, 6 की मौत

HIGHLIGHTS
- हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात क्षेत्र के ककीरा के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें गुजरात से आए पर्यटकों की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
- इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
- जानकारी के अनुसार, यह हादसा करीब सुबह 3 बजे हुआ, जब पर्यटकों से भरी टैक्सी मनाली से डलहौजी की ओर जा रही थी।
- वाहन में चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे।
- हादसे के समय इलाके में भारी बारिश हो रही थी, जिससे सड़कें बेहद फिसलन भरी हो गई थीं।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात क्षेत्र के ककीरा के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें गुजरात से आए पर्यटकों की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा करीब सुबह 3 बजे हुआ, जब पर्यटकों से भरी टैक्सी मनाली से डलहौजी की ओर जा रही थी। वाहन में चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे। हादसे के समय इलाके में भारी बारिश हो रही थी, जिससे सड़कें बेहद फिसलन भरी हो गई थीं।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन मंडी नंबर की इनोवा क्रिस्टा टैक्सी थी। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। शुरुआती जांच में खराब मौसम और फिसलन भरी सड़क को दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
मृतकों की सूची
हादसे में जान गंवाने वालों में गुजरात और हिमाचल के लोग शामिल हैं, जिनमें ललितभाई पतनानी, ममताबेन ललितभाई पतनानी, काजल भोपानी, दियान्श, प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी और जसवंत कुमार शामिल हैं।
घायलों की सूची
घायलों में मयंक ललितभाई पतनानी, फोरमबेन मयंक पतनानी, 3 वर्षीय जियान्श मयंक और 3 वर्षीय प्रियान्शी भोपानी शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है।
चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.