कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन

कानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने की। दोनों नेताओं ने बताया कि सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। तबियत खराब होने पर उन्हें किदवई नगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग के लिए रेफर किया गया। चिकित्सकों ने वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
श्रीप्रकाश जायसवाल की मृत्यु को कांग्रेस संगठन और कानपुर की राजनीतिक धरातल के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
जायसवाल 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार कानपुर से सांसद चुने गए थे और केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। 2011 से 2014 तक उन्होंने कोयला मंत्री के रूप में कार्य किया और कांग्रेस शासन के दौरान वे शहर के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.