दिल्ली में बिना पीयूसी वाले वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि राजधानी में अब ऐसे वाहनों को किसी भी तरह का ईंधन नहीं दिया जाएगा, जिनके पास वैध पीयूसी (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) प्रमाणपत्र नहीं होगा।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपों और ईंधन एजेंसियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि बिना वैध पीयूसी वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल, सीएनजी या एलपीजी उपलब्ध न कराया जाए।दिल्ली में अब…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) April 22, 2026
NO PUC-NO FUEL
राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए हमारी सरकार ने सख्त निर्णय लेते हुए यह फैसला लिया है कि दिल्ली में अब बिना वैध पीयूसी प्रमाणपत्र वाले वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा।
सभी पेट्रोल पंपों और एजेंसियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि नियमों का सख्ती… pic.twitter.com/Z9WDxNAO4X
रेखा गुप्ता ने कहा कि वायु प्रदूषण की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कठोर और ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता और जनहित के उद्देश्य के साथ लगातार काम कर रही है, ताकि राजधानी में प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.