उत्तर प्रदेश
मतदाता जागरूकता के लिए ‘कुंडी खटकाओ अभियान’: उपमुख्यमंत्री ने घर-घर जाकर किया जागरूक

लखनऊ। मतदाता विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया।
उपमुख्यमंत्री ने महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगभग 25 घरों का दौरा किया। बूथ संख्या 22 में ‘कुंडी खटकाओ अभियान’ के दौरान उन्होंने नागरिकों से संवाद किया और यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही रूप में मतदाता सूची में दर्ज हो।
इस दौरान लोगों को मतदाता सूची के सत्यापन, नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने सभी नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील भी की।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.