दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश

HIGHLIGHTS
- दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई।
- दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री दर्ज हुआ।
- दिन का तापमान करीब 34.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर अभी जारी है। आज यानी गुरुवार दोपहर अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। हालांकि, एनसीआर के कई हिस्सों में धूप भी खिली हुई नजर आ रही है।
बारिश होने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के शहरों में रुक-रुककर बारिश हो रही है।
मौसम विभाग का अनुमान सटीक
मौसम विभाग ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया था। हालांकि, धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी भी परेशान करेगी।
तापमान में हो सकती है वृद्धि
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में तापमान में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की वर्षा की संभावना भी बरकरार है।
दिल्ली का AQI 106 दर्ज
उधर, गुरुवार सुबह 10 बजे दिल्ली का AQI 106 दर्ज किया गया। इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। खास बात यह है कि दिल्ली में पिछले 12 दिनों से वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई थी। आज यह एक पायदान ऊपर मध्यम श्रेणी में पहुंच गई।
NCR के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.