नूंह: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पिकअप ट्रक से टकराई, दो की मौत

नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिनगवां थाना क्षेत्र के झिमरावट गांव के पास पिलर नंबर 51 के नजदीक तेज रफ्तार पिकअप वाहन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सोराज कीर (38) पुत्र रामजीलाल और हेमराज मेहरा (40) पुत्र रामफुल मेहरा के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के टोंक जिले के मोहल्ला छावनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद पिनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मांडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात भी सुचारु कराया गया।
पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है। घटना की खबर मिलते ही परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.