उत्तराखंड
बदरीनाथ से लौटते समय हेलीकॉप्टर हुआ लापता, रेकी के लिए भेजे गए अन्य हेलीकॉप्टर

HIGHLIGHTS
- हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का बताया जा रहा है।
- बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ के बीच संपर्क टूटने की सूचना।
- जेपी डैम के ऊपर जंगल में आग लगने की जानकारी मिली।
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ से लौट रहे एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ के बीच हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। यह हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का बताया जा रहा है। इसके चट्टान पर गिरने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम पहाड़ी पर पहुंचने के लिए रवाना हो गई है।
डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी के मुताबिक, जेपी डैम के ऊपर जंगल में सफेद रंग की किसी वस्तु में आग लगने की सूचना मिली है। आशंका है कि यह लापता हेलीकॉप्टर हो सकता है। स्थिति का पता लगाने के लिए अन्य हेलीकॉप्टरों को रेकी के लिए भेजा गया है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.