मुजफ्फरनगर: मदरसे के शिक्षक पर नाबालिग छात्र से यौन उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव स्थित मदरसे में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका 13 वर्षीय पुत्र स्थानीय मदरसे में अध्ययनरत है। आरोप है कि 2 मई को मदरसे के शिक्षक कारी तालिब ने छात्र को एक कमरे में बुलाकर उसके साथ अनुचित व्यवहार किया।
घटना के बाद छात्र घर पहुंचा और उसने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने घटना का खुलासा करने पर छात्र और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.